उकडिचे मोदक

#ebook2020
#state5
#post1
#maharastra
महाराष्ट्र मे गणेशोत्सव पर यह ट्रेडिशनल मोदक जरुर बनाए जाते है इसे भाप मे पका कर बनाया जाता है और बहुत कम सामग्री से ही ये बन जाते है और बहुत स्वादिष्ट लगते है
उकडिचे मोदक
#ebook2020
#state5
#post1
#maharastra
महाराष्ट्र मे गणेशोत्सव पर यह ट्रेडिशनल मोदक जरुर बनाए जाते है इसे भाप मे पका कर बनाया जाता है और बहुत कम सामग्री से ही ये बन जाते है और बहुत स्वादिष्ट लगते है
कुकिंग निर्देश
- 1
एक पैन में पानी डालकर उबाल आने पर एक चम्मच घी डाले और चुटकी भर नमक भी डाल दिजिए और चावल का आटा डालकर अच्छी तरह से मिला लिजिए और आँच से उतार लिजिए और कुछ देर के लिए ढककर रख दिजिए
- 2
कसे हुए नारियल मे गुड और इलायची पाउडर डाल दिजिए और अच्छी तरह से मिला लिजिए ये मोदक के अंदर की स्टफिंग है
- 3
अब ढ़ककर रखे हुए आटे को हथेली पर थोडा घी लगाकर मसल कर चिकना कर लिजिए
- 4
आटे से छोटे छोटे लोये बना लिजिए और एक लोये को हाथ मे रख कर कटोरी के समान बना लिजिए और बीच में एक चम्मच स्टफिंग डाल दिजिए और कोनो से दबाकर मोदक का आकर देकर उपर से बंद कर लिजीये
- 5
इसी तरह से यदि मोदक का मोल्ड है तो मोल्ड से भी मोदक बना लिजिए
- 6
अब सभी मोदक को भाप मे पका लिजिए उसके लिए एक बडे बर्तन मे पानी गर्म करें और उसके ऊपर जाली वाला बर्तन रखे और अंदर सभी मोदक रख दिजिए 5 मिनट के लिए ढककर भाप मे पका लिजिए 5 मिनिट मे स्वादिष्ट मोदक बनकर तैयार हो जाते है
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

















कमैंट्स (3)