बॉम्बे कराची हलवा (Bombay karachi halwa recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
एक कटोरे मे कॉर्न फ्लोर डाल दे।अब इसमे 2 कप पानी डाले।ध्यान रहे घोल पतला होना चाहिए ।
- 2
अब एक पेन मे धीमी आँच पर 2 कप चीनी मे एक कप पानी डालकर अच्छे से मिलाए।चीनी को सिर्फ पिघलाना है।
- 3
अब गैस बंद कर दे।और कॉर्न फ्लोर वाला मिश्रण धीरे-धीरे डाले।अब गैस चालू करदे।और धीमी आँच पर लगातार चलाते हुए पकाए।
- 4
हमे इसे तब तक पकाना है,जब तक मिश्रण गाढ़ा होकर पेन छोड़ने न लगे ।बीच-बीच मे एक एक चममच घी डालते रहे।मिश्रण पेन छोडने लगे और गाढ़ा हो जाए गैस बंद कर दे।
- 5
अब एक चौकोर आकार के बर्तन मे बटर पेपर लगाए उसपर घी लगाकर पेन वाला मिश्रण उसमे डाल कर थोड़ी देर ठंडा होने दे।
- 6
ऊपर से बादाम, इलायची पाउडर, पिस्ता डालकर ठंडा होने के बाद बर्फी के आकार मे काट ले।आपका बॉम्बे कराची हलवा तैयार है।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/13941978




कमैंट्स (5)