गुड़ काकरा पीठा (Gur Kakra pitha recipe in Hindi)
गुड़ काकरा पीठा (Gur Kakra pitha recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
आटा और पानी बराबर ही लेना है नही तो आपका काकरा अच्छा नही बनेगा जितना आटा उतना ही पानी लेंगे।
- 2
सबसे पहले एक कढ़ाई मे पानी डालेंगे थोड़ा गरम होने के बाद गुड़ दाल देंगे और एक उबाल आने देंगे।
- 3
उबाल आने के बाद आटे को धीरे धीरे करके गुड़ वाले पानी में डालते जाएंगे और अच्छे से मिला लेंगे और गैस बंद कर देंगे।
- 4
अब आटे को ठंडा होने देंगे ।पूरा ठंडा नही करना है।थोड़ा गरम रहे तभी उसमे थोड़ा सा तेल लेके अच्छे से गूथ लेंगे।पूरा स्मूथ गूँथना है ताकि एक भी क्रेक न रहे।फिर रोटी की तरह बेल लेंगे लेकिन उससे थोड़ा मोटा रखना है।
- 5
अब एक गिलास की सहायता से इसे काट लेंगे।इसी तरह सभी काकरा बना लेंगे।अब कढ़ाई में तेल डालेंगें और सारे काकरा को फ्राई कर लेंगें।गैस का फ्लैम मध्यम से तेज के बीच रखेंगे।इसे पूरी की तरह ही फ्राई करेंगें।
- 6
तैयार है हमारा काकरा।ये बहुत ही स्वादिष्ट लगता है खाने में।आप जरूर बना के देखिए।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
















कमैंट्स