मिक्स वेजीटेवल कोफ्ता(Mix vegetable kofta recipe in Hindi)

मिक्स वेजीटेवल कोफ्ता(Mix vegetable kofta recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
फूलगोभी, प्याज, बीटरूट और गाजर को बारीक काट ले। आलू को उबालकर छीलका निकाल ले।
- 2
एक बर्तन में उबाल हुए आलू को मैश कर ले, अब उसमे बारीक काटे हुए सब्जियों, बेसन, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, और नमक डालकर अच्छे से मिलाऐ।
- 3
अब सभी सामग्री को मिलाकर छोटे छोटे लोई बना ले।
- 4
अब एक कढ़ाई में तेल गर्म करे और उसमे कोफ्ता बॉल्स को अच्छे से तल ले।
- 5
अब एक मिक्सर जार में 3 टमाटर काटकर डाले और अच्छे से पीसकर पेस्ट बना ले।
- 6
अब एक कढ़ाई में तेल गर्म करे, फिर उसमे प्याज, हरी मिर्च, लहसुन कलि, काजू डालकर हल्का भून ले। फिर उसे ठंडा होने दे। मिक्सर जार में डाल 1 बार पीस ले फिर उसमे थोड़ा दही डालकर 1 बार फिर से पीस कर पेस्ट बना ले।
- 7
अब एक कढ़ाई में तेल गर्म कर उसमें जीरा डाले,फिर उसमें छोटी इलायची, दालचीनी छड़ी,लाल मिर्च, लहसुन कलि, हरी मिर्च डालकर 1 मिनट तक भुने। अब उसमे दोनों तैयार पेस्ट डालकर अच्छे से मिलाऐ।
- 8
फिर उसमे लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और नमक डालकर अच्छे से मिलाऐ और 2 -4 मिनट तक पकाऐ।
- 9
अब तैयार कोफ्ता बॉल्स को ग्रेवी में डालकर गैस बंद कर दे। अब तैयार मिक्स वेजीटेवल कोफ्ता को धनिया पत्ते से गार्निश करके राइस के साथ सर्व करे।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
























कमैंट्स (10)