पंजाबी ब्लैक मसाला समोसा(punjabi black masala samosa recepie in hindi)

Ruby K @ruby
पंजाबी ब्लैक मसाला समोसा(punjabi black masala samosa recepie in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
मैदा मे मोयन और नमक डालकर कड़क मीडियम आटा गूँथ लें. आलू उबालके छील लें.
- 2
सभी सूखे मसाले भूनकर पीस लें. पुदीना, धनिया और हरी मिर्च का पेस्ट बना लें.
- 3
पैन मे 2 चम्मच तेल डालकर सूखे पिसे मसाले भूनें. अब पुदीना पेस्ट डालकर 2 मिनट भूनें. आंच धीमी रखें. अब चाट मसाला, गरम मसाला, मिर्च पॉउडर और स्वादानुसार नमक डालें. आलू डालकर अच्छे से मिक्स करें. मिश्रण एक साइड रख कर थोड़ा ठंडा होने दें.
- 4
मैदे की लोई बनाकर थोड़ा लम्बा बेल लें. अब बिली हुई रोटी बिच मे से काटें. कोन की शेप बनाकर आलू का मिश्रण भरें. और समोसे का आकार देकर पानी की मदद से समोसा बंद कर दें.
- 5
तेल गरम करें. तेल बहुत ज़्यादा गर्म नहीं होना चाहिए. अब उसमे धीमी आंच पर समोसे सुनहरे होने तक तलें.
- 6
गरमा गरम पंजाबी ब्लैक मसाला समोसे सॉस और चटनी के साथ सर्व करें.
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/14545933




















कमैंट्स