वेजिटेबल चीला (vegetable cheela recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले हम आलू गाजर और शिमला मिर्च को कद्दूकस कर लेंगे उसके बाद हम इसमें एक छोटी कटोरी सूजी डालेंगे फिर उसके ऊपर हम एक बारीक कटी हुई प्याज़ डाल देंगे
- 2
अब हम इस मिश्रण को दही या छाछ से अच्छे से गोल लेंगे ध्यान रहे कि आपको घोल पतला नहीं करना है अब हम इसका ढक्कन लगाकर 10 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ देंगे
- 3
10 मिनट बाद आप देखेंगे कि आप का घोल पहले से गाढ़ा हो चुका है आप इसके अंदर थोड़ा सा दही या छाछ डालकर इसे थोड़ा सा पतला कर ले उसके बाद इसमें आधा चम्मच नमक और आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर डाल कर अच्छे से फैट ले और इससे दो हिस्सों में दो अलग अलग बर्तन में ले ले हमें इस मिश्रण से तीन चीले बनाने हैं अब हम कम वाले मिश्रण में एक तिहाई ईनोका पैकेट डालेंगे और इसे अच्छे से मिक्स कर लेंगे इस प्रक्रिया के दौरान हमें गैस पर एक तवे को गरम होने के लिए रख देना है
- 4
मैंने गैस पर तवा गर्म होने के लिए रख दिया था अब हम उसमें आधा छोटा चम्मच के करीब तेल डालेंगे और ईनोवाले मिश्रण को इसमें डाल देंगे और एक दिल का शेप बनाएंगे चम्मच की सहायता से फिर इसका ढक्कन लगाकर मध्यम आंच पर 5 मिनट के लिए पक आएंगे
- 5
5 मिनट बाद आप देखेंगे कि आप के चीले का कलर थोड़ा सा बदल गया है अब हम उसे आहिस्ता से पलट देंगे पलटने से पहले हमें तवे पर थोड़ा सा तेल और डालना है उसके बाद ही इसे पलटे अब वापस हम इसका ढक्कन लगाकर 5 मिनट के लिए पक आएंगे मध्यम आंच पर
- 6
5 मिनट बाद आप देखेंगे कि हमारा चिला बनकर बिल्कुल तैयार है अब हम इसे एक प्लेट में निकाल लेंगे और इसे टोमेटो सॉस या हरी चटनी के साथ सर्व करेंगे
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



















कमैंट्स