एगलेस केक (Eggless cake recipe in Hindi)

#GA4 #week22
आप सभी दोस्तों को हमारा प्यार भरा नमस्कारआज हम आपके लिए एक स्वादिष्ट केक की रेसिपी लेकर आए हैं जो कि हम बचे हुए मिल्कमेड को उपयोग में लाने के लिए बनाए थे। आपको बता दूं कि मिल्कमेड डालने से इस केक के स्वाद में और चार चांद लग गए। तो अब देर न करते हुए शुरु करते हैं हमारी आज की रेसिपी आशा करते हैं आप सबको हमारी यह रेसिपी पसंद आएगी

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले एक मिक्सिंग बाउल लेंगे फिर उसमें कुकिंग ऑयल लेंगे। उसके बाद उसमें मिल्कमेड डालकर उसको अच्छे से फेंट लेंगे।
- 2
तकरीबन 10 मिनट फेंटने के बाद उसमें मैदा, चीनी पाउडर, बेकिंग सोडा, बेकिंग पाउडर और वनीला एसेंस डालेंगे। अब उसमें सारे कटे हुए मेवे को भी डाल देगें।
- 3
फिर सारे मिश्रण को एक ही दिशा में चलाते हुए अच्छे से मिक्स करेंगे। अब मिश्रण में डाले हुए सारे कटे हुए मेवे को अच्छे से मिक्स कर लेंगे। फिर एक पैन लेंगे उसमें 1 चम्मच घी चारों तरफ फैला कर लगा लेंगे और फिर उसके ऊपर 1 चम्मच मैदा डालकर उसको भी घी के ऊपर अच्छे से परत जैसा चढ़ा लेंगे।
- 4
अब केक के बैटर को घी लगे मोल्ड में डाल देंगे और दूसरी तरफ एक कढ़ाई को गैस पर मध्यम आंच करके उसमें पानी डालकर गर्म होने रख देंगे। जब पानी में उबाल आने लगे तो केक के मोल्ड को उसके ऊपर रख देंगे।
- 5
अब कढ़ाई को ढंक कर और गैस को कम आंच पर करके केक को लगभग 45 मिनट से 1 घंटे तक बनने के लिए रख देंगे। जब केक तैयार हो जाए तब उसको एक बार चाकू डालकर चेक कर लेंगे। तो लीजिए आपका स्वादिष्ट एग लेस केक बनकर तैयार है अब आप इसको सजाकर सर्व किजिए। धन्यवाद
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (2)