चॉकलेट केक(chocolate cake recipe in hindi)
चॉकलेट केक(chocolate cake recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सभी ड्राई सामग्री जैसे की मैदा,मिल्क पाउडर,चीनी, कोको पाउडर,बेकिंग पाउडर और सोडा को अच्छे से छान लें।और अलग रख दें।
- 2
अब एक बाउल में चीनी,तेल और दही को अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
- 3
अब इस में थोड़ा थोड़ा करके मैदा और बाकी सामग्री जो छान कर रखी है थोड़ी कर के डाले और हल्के हाथ से मिक्स करते हुए साथ में थोड़ा दूध भी मिलते जाएं।
- 4
इसी तरह बैचेस में यानी की थोड़ा थोड़ा कर के पूरा मैदा और दूध डाल दें।और केक का बैटर बना लें।यदि बैटर गाढ़ा हो तो इस में थोड़ा सा दूध और डाल लें।
- 5
अंत में वनीला एसेंस मिला लें।
- 6
ओवन को 180 डिग्री पर प्री हीट कर ले।और केक टीन को बटर लगा कर चिकना कर लें और इसमें थोड़ा मैदा छिड़का कर केक टीन रेडी कर लें।
- 7
केक के बैटर को केक टीन में डाल कर तीन को 1-2 बार टैब कर ले और ओवन में रख दें।इसे 30 से 35 मिनट या जब तक केक पूरी तरह से बेक ना हो जाए तब तक पकाएं।
- 8
केक के बैटर को केक टीन में डाल कर तीन को 1-2 बार टैब कर ले और ओवन में रख दें।इसे 30 से 35 मिनट या जब तक केक पूरी तरह से बेक ना हो जाए तब तक पकाएं।
- 9
केक को ओवन में से निकाल ले और कपड़े से ढक कर रख दें।जब केक पूरी तरह से ठंडा हो जाए तब इसे केक टीन में से निकाल लें।
- 10
आइसिंग करने के लिए सबसे पहले केक को बीच में से काट लें और शुगर सिरप डाल कर मॉइस्ट कर ले।
- 11
चॉकलेट को डबल बॉयलर मेथड से मेल्ट कर लें।
- 12
Whipping cream को इलेक्ट्रिक बीटर से बीट कर ले।और बीट करते समय इसमें चीनी और एसेंस भी मिला लें।अब इस व्हाइट क्रीम की मोटी लेयर केक के बीच में लगा दे उसके उपर केक का कटा हुआ पीस रख दे और उसके उपर भी क्रीम लगा कर पूरा केक कवर कर ले ।
- 13
बची हुई क्रीम में मेल्ट की हुई चॉकलेट मिक्स कर लें । पाइपिंग बैग में अपनी चॉइस की नॉजल लगा ले और उसमें चॉकलेट वाली क्रीम डाल दे और केक पर अपनी इच्छा अनुसार डिजाइन बना लें।उपर से चोको चिप्स से सजा ले।
- 14
केक रेडी है सर्व करने के लिए।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़





कमैंट्स