ब्रेड बटाटा वड़ा(bread batata vada recipe in hindi)

ब्रेड बटाटा वड़ा(bread batata vada recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले एक पैन मे 1 छोटी चम्मच तेल गरम करें उसमे सौंफ और सूखे धनिया डाले चटकने दे फिर करी पत्ता डाले और साथ मे लहसुन अदरक डाले हल्का सा सेके फिर गैस बंद करके उनको ठंडा करें और मिक्सी जार मे डालकर पीस ले |
- 2
उबले आलू को छीलकर थोड़ा मैश कर ले, फिर एक कड़ाही मे तेल गरम उसमे जीरा डाले तड़काये फिर प्याज़, हरी मिर्च डाले डाले और तेज आंच पर प्याज़ को 2 मिनट सेके फिर बेसन डाले |
- 3
और धीमी आंच पर 3-4 मिनट ख़ुशबू आये तक भुने फिर हल्दी और मिर्ची पाउडर डाले सबको अच्छे से मिलाये |
- 4
फिर पिसा हुआ मसाला डाले सबको अच्छे से मिलाये अब आलू डाले, साथ मे नमक चाट मसाला और धनिया पत्ती डाले चम्मच मिलाते हुए 2-3 मिनट भूने फिर गैस बंद करके मिश्रण को ठंडा करने रख दे |
- 5
जब तक बैटर तैयार कर ले, बैटर तैयार करने के लिए एक गहरे बर्तन मे बेसन ले उसमे, नमक, बेकिंग सोडा, तेल डाले और मिलाये, फिर थोड़ा थोड़ा पानी डालते हुए बैटर बना ले, (बैटर न ज्यादा गाढ़ा और न ही ज्यादा पतला करें), घोल को मीडियम रखे 5 मिनट के लिए ढककर रख दे |
- 6
ब्रेड के चारो तरफ की किनारी को निकाल ले, और आलू का मसाला ठंडा होने पर उसके समान आकार मे बॉल बना ले |
- 7
अब एक प्लेट मे पानी लेकर ब्रेड को उसमे डाले और तुरंत निकालकर, दोनों हाथों के बीच मे दबाकर पानी निकाल ले और उसमे बीच मे आलू का बॉल रख दे फिर ब्रेड को चारो तरफ से करते हुए बंद कर दे इसी तरह सभी बॉल बना ले |
- 8
अब कड़ाही मे तेल गरम करने रखे, तेल गरम होने पर ब्रेड के वड़ा को बेसन के घोल मे डुबाये सब तरफ से घोल लगाए और कड़ाही मे डाले |
- 9
फिर मध्यम आंच पर कलछी से करते हुए सब तरफ से सुनहरा होने दे, और पेपर नैपकिन पर निकाल ले इसी तरह सभी ब्रेड बटाटा वड़ा बना लीजिये |
- 10
और मनचाही चटनी सॉस या रस्सा के साथ परोसे, मैंने इनको हरी चटनी और मोठ के रस्सा के साथ सर्व किया है क्योंकि इसके साथ खाने का मजा दोगुना हो जाता है |
समान रेसिपी
और रेसिपीज़





























कमैंट्स (21)