परवल कोरमा(Parwal korma recipe in hindi)

BHOOMIKA GUPTA @cook_15672044
परवल कोरमा(Parwal korma recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
परवल को धोकर चाकू से छील लें फोटो मे दिखाए अनुसार।
- 2
फोटो मे दिखाए अनुसार हरेक परवल को दोनो तरफ से कट लगाकर लें।
- 3
अब कड़ाही मे तेल गरम करे और सारे परवल को भूरा होने तक तलकर अलग निकाल लें।
- 4
अब काजू,नारियल, पोस्त, मिर्च, अदरक और सभी अख्खे मसाले डालकर महीन पेस्ट बनाए। टमाटर की भी प्यूरी बना लें।
- 5
अब बचे हुए गरम तेल मे तेजपत्ता, जीरा और हींग डालकर पीसकर हुआ पेस्ट डालकर मिलाए। अब हल्दी,नमक, मिर्च, धनिया,गरम मसाला डालकर मिलाए और तेल छूटने तक पकाए।
- 6
अब टमाटर प्युरी डालकर मिलाए और तेल छूटने तक पकाए।
- 7
अब एक गिलास या आवश्यकतानुसार पानी डालकर 1 मिनट पकाए फिर तले हुए परवल डालकर 10 मिनट तक धीमी आँच पर ढककर पकाए।
- 8
तैयार परवल कोरमा को रोटी या चावल के साथ परोसें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/14730161























कमैंट्स (9)