प्याज के पकौड़े (Pyaz ke pakode recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
1 बाउल में मैदा लीजिये अब उसमें लाल मिर्च पाउडर,हल्दी पाउडर,
नमक स्वादानुसार और बारीक कटा हुआ धनिया डाल, बारीक कटा हुआ प्याज,बारीक कटी हुई हरी मिर्च और 1/ 2 चमच धनिया के बीज डाले । - 2
अब इसमें थोड़ा तेल डालकर पानी से पकोड़ों के जैसा थोड़ा मोटा सा बैटर तैयार कर लें ।
अब 1 कड़ाही में पकौड़ों के लिए तेल गर्म कर ने रख दें और तेल बहुत गरम हो जाए फिर इस मिश्रण को अपने हाथों से लेकर इस गरम तेल में डालकर पकौड़े तल ले । - 3
अब इन तले हुए पकौड़ों को बीच में से तोड़ लें और 1 बार फिर से तल ले इसको फिर से तल ने का यही 1 कारण है क्यूंकि वो अन्दर से कच्चे रह जाते हैं । 1 बार फिर से तलने के बाद वो अच्छे से क्रिसपि भी हो जाते हैं ।
तो तैयार हैं आपके प्याज़ के पकौड़े इनको बारिश में पांव के साथ चटनी के साथ या ऐसे भी खा सकते हैं ।
क्या आपने यह रेसिपी बनाई? कुकस्नैप शेयर करें!
POOJA KUKREJA को बताएं कि रेसिपी कैसी बनी।
शुक्रिया कहने का सबसे अच्छा तरीका है एक फ़ोटो!
किसी ने आपकी रेसिपी बनाई और कुकस्नैप शेयर किया!

कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़










कमैंट्स (4)