खूबा रोटी और बैंगन का भरता (khooba roti-baingan bhartha recipe in Hindi)

य़ह रोटी राजस्थान के प्रसिद्ध व्यंजन में से एक है जिसे लौंग अक्सर बनाकर खाते हैं। कुछ दिन पहले ही मुझे इसकी जानकारी हुई और तभी से बनाने की चाह थी तो आज बनाकर बहुत खुशी हुई, य़ह बेहद स्वादिष्ट और बनाने में उतनी ही आसान है, आप भी जरूर बना कर देखिये और बैंगन का भरता की भी एक बहुत बढ़िया रेसिपी है जो कि सर्दियों में अक्सर बनाई जाती है।
आइए जानते हैं इसकी रेसिपी।

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले आटे में एक चम्मच घी का मोयन डाल कर जितना पानी लगे इसे गुंथ लें। कुछ देर इसे ढक के रख दें और फिर इसमें से बराबर लोई बना लें। अब इसे बेल कर इस पर घी लगा दें।
- 2
तवा गर्म करें और घी लगी हुई साइड को तवे की तरफ डाल कर 5 सेकंड बाद पलट दें। अब हाथ से इस पर चित्र के अनुसार निशान बनाते जाएं और पूरी रोटी में उंगली और अंगूठे की सहायता से य़ह निशान बनाएं। फिर इसे पलट कर पका लें। दोनों तरफ घी लगाते हुए सेंक लें।
- 3
अब इसे सीधे गैस की आंच पर सेकें और फिर इसे घी लगाकर रखते जाएं। इसी तरह सभी रोटी तैयार कर लें।
- 4
बैंगन को चीरा लगा के इस पर थोड़ा तेल लगा दें और ओवेन में 10-12 मिनट के लिए पका लें और फिर इसे छील कर इसका पल्प अलग कर दें।
- 5
एक कड़ाही में तेल गर्म करें और इसमें जीरा, प्याज, हारी मिर्च डाल कर भून लें। इसके बाद टमाटर डाल कर पकने दें और फिर सारे मसाले,नमक डाल दें।
- 6
मटर डाल कर पका लें और फिर बैंगन मिला कर कुछ देर और पका लें। लीजिए तैयार है बैंगन का भरता।
- 7
लीजिए प्रस्तुत है राजस्थान की प्रसिद्ध खूबा रोटी और स्वादिष्ट बैंगन का भरता।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
- आंवला धनिया चटनी (Awla Dhaniya chutney recipe in Hindi)
- पनीर ब्रेड रोल (Paneer Bread roll recipe in Hindi)
- चना दाल स्पाइसी चीज़ी पराठा(chana daal paratha recipe in hindi)
- बीन्स आलू की सब्जी (Beans aloo ki sabzi recipe in hindi)
- गाजर मटर और बींस की सब्जी (Gajar Matar aur beans ki sabzi recipe in Hindi)

कमैंट्स (4)