चना दाल स्पाइसी चीज़ी पराठा(chana daal paratha recipe in hindi)

चना दाल का तीखा पराठा अधिकतर उत्तर प्रदेश के क्षेत्र में बनाया जाता है जिसे दालभरी पूरी कहा जाता है। यह उत्तर प्रदेश की एक पारंपरिक रेसिपी है पर मैंने आज के बच्चों के हिसाब से थोड़ा सा इसे एक नया टच दिया है क्योंकि आजकल के बच्चों को चीज़ खाना बहुत पसंद है और खासतौर से मेरे बेटे को तो मैंने इसमें उसकी पसंद को ध्यान में रखते हुए थोड़ा सा चीज़ के साथ बनाया है यकीन मानिए चीज़ डालने से इस पराठे का स्वाद कई गुना बढ़ गया है आप भी एक बार जरूर ट्राई कीजिए इस चना दाल के स्पाइसी चीजें पराठे को आपको बहुत पसंद आएगा और जब आप इस रेसिपी को बनाए बनाने के बाद आपको अच्छी लगी तो मुझे कुक्सनाप जरूर करना।

कुकिंग निर्देश
- 1
एक थाली में आटा नमक और थोड़ा थोड़ा पानी डालकर नरम आटा गूंथ लें और आटे को ढककर 5 मिनट के लिए रख दे।
- 2
एक मिक्सर जार में उबली हुई चना दाल लहसुन की कलियां अदरक और फ्रेश लाल मिर्च डालकर दाल को पीस लें (याद रहे हमें इस स्टेज पर पानी का इस्तेमाल नहीं करना है।)
- 3
पिसी हुई दाल को एक प्लेट में निकाल ले अब इस दाल में कटी हुई हरी मिर्च, बर्क कटी प्याज़ चीज़ कसूरी मेथी लाल मिर्च पाउडर गरम मसाला और थोड़ा सा स्वाद अनुसार नमक डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करना है। (हमने दाल को उबालने से में भी नमक का इस्तेमाल किया था इसलिए नमक डालते वक्त ध्यान रखें)
- 4
हमारी स्टॉपिंग तैयार है आप चाहो तो इसमें और ज्यादा चीज़ या फिर मैजरेला चीज़ या अपने टेस्ट के अकॉर्डिंग किसी भी चीज़ का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- 5
अब गुथे हुए आटे में थोड़ा सा तेल लगाकर आटे को फिर से चिकना कर लें और अपनी पसंद के अनुसार जैसा छोटा या बड़ा पराठा बनाना चाहते हैं उसके अकॉर्डिंग आटे की लोई ले और लोहे को ऊपर की ओर उठाते हुए एक कटोरी का आकार दे ले। अपनी पसंद के अनुसार स्टार्फिंग भरे।(कोशिश करें जितना अपने आटे की लोई ली है उतनी ही स्टॉपिंग भरे ऐसा करने से स्टॉप्ड पराठे का स्वाद बहुत बढ़िया आता है।) स्टफ़िंग भरकर आपको आटे को ऊपर की ओर उठाते हुए आटे की सभी सीटों को पास लाकर एक लोरी का कार्ड देना है।
- 6
थोड़ा सा सूखा आटा लगाकर पराठे को गोल बेल्ले पराठे को बहुत पतला नहीं मिलना है थोड़ा मोटा ही रखना है।
- 7
गर्म तवे पर बेला हुआ पराठा डालकर आवश्यकता अनुसार तेल या घी लगाकर पराठे को करारा उन्हें तक से सेंक लें।
- 8
हमारा दाल का पराठा बनकर तैयार है गरमा गरम दाल के पराठे को आप मनपसंद चटनी या सॉस के साथ सब करें आप चाहो तो इसे चाय के साथ खा सकते हैं बहुत ही टेस्टी लगता है।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (5)