पकौड़ा कढ़ी और चावल(pakoda kadhi aur chawal recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
कढ़ी बनाने के लिए सबसे पहले बेसन को छान कर एक बाउल में निकाल कर पानी डालकर घोल तैयार कर लें।
- 2
अब एक कड़ाही में तेल गरम करकर उसमें एक चमचे की सहायता से पकौड़ियां डाल कर तल लें। इन गोल गोल पकौड़ियों को सुनहरा होने तक तल लें। इसी प्रकार सारी पकौड़ियां तल लें।
- 3
अब कढ़ी का घोल बनाने के लिये दही मथकर एक बर्तन में निकल लें व उसमें बाकी बेसन व 1.2 लीटर पानी डालकर अच्छे से मिला लें। कड़ाई में एक चम्मच तेल गर्म करके उसमें जीरा, मेथी व हींग डाल दे व जीरा ब्राउन होने पर हल्दी व मिर्च पाउडर डाल दे। अब इसमें बेसन दही का घोल डाल दे। इस घोल को गाड़ा होने तक चमचे से लगातार चलाते रहे व उसे उबलने दें।
- 4
घोल को उबाल आने के बाद उसमें पकौड़ियां डाल कर,फिर से उबाल आने तक लगातार चलाये, अब उसमे नमक डाल दें। कढ़ी को 12 मिनीट तक धीमी आंच पर बीच- बीच मे चमचे से चलाते हुए पकने दीजिए।
- 5
कढ़ी को एक बाउल में निकल कर हरे धनिये से गार्निश कर के उसे चपाती या चावल के साथ सर्व करें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़










कमैंट्स