सांझ सवेरा

ये एक लोकप्रिय भारतीय करी है जिसमें कोफ्ते(पनीर के गोले )को पालक में लपेटा जाता है जो अलग ही स्वाद का होता है।वैसे इसे तरह तरह के ग्रेवी के साथ बनाया जाता है
जैसे लाल,हरी।हम अपने पसंद के अनुसार बनाते है
इसे हम रोटी,नॉन ,पराठे या चावल के साथ खा सकते है। आइए मिलकर बनाते है।
#CA2025
सांझ सवेरा
ये एक लोकप्रिय भारतीय करी है जिसमें कोफ्ते(पनीर के गोले )को पालक में लपेटा जाता है जो अलग ही स्वाद का होता है।वैसे इसे तरह तरह के ग्रेवी के साथ बनाया जाता है
जैसे लाल,हरी।हम अपने पसंद के अनुसार बनाते है
इसे हम रोटी,नॉन ,पराठे या चावल के साथ खा सकते है। आइए मिलकर बनाते है।
#CA2025
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले पालक को धो कर काट लेंगे।
- 2
फिर कटे हुए पालक को कुछ देर के लिए ब्लांच कर लेंगे
- 3
अब पैन गरम करेंगे।इसमें 2 टेबल स्पून तेल डालेंगे फिर कटे हुए लहसुन डालकर भुन लेंगे ।भुनने k बाद 2 टेबल स्पून बेसन डाल कर अच्छे खुशबू आने तक भुन लेंगे।इसमें थोड़ी हल्दी,नमक डालेंगे फिर ब्लांच किए हुए पालक डालकर अच्छे तरह से भुन न है
- 4
हमें तब तक भुन लेनी है जब तक ये बंध जाने लगे ।
- 5
अब हम पनीर को कद्दूकस लेंगे इसमें इलायची पाउडर मिक्स कर लेनी है।इसके हम छोटे छोटे से बॉल बना लेंगे ।
- 6
पालक वाले से हम पूरी जैसे बना लेंगे हाथ से दबा दबा कर इसके बीच में हम पनीर वाले बॉल को रख कर एक बड़ा बॉल बना लेंगे
- 7
जब सारे बॉल बन जाए तब हम इनके ऊपर थोड़ी सी कॉर्न फ्लोर डस्ट कर लेंगे । इससे कोफ्ते तेल में चिपकेंगे नहीं।
- 8
अब हम कढ़ाई में तेल गर्म करेंगे धुआं निकलने तक जब अच्छी तरह गर्म हो जाए तब सारे कोफ्ते तल लेंगे।
- 9
अब सारे सब्जियों को काट लेंगे ।कढ़ाई में कुछ खड़े मसाले डालेंगे ।फिर इसमें कटे हुए लहसुन,अदरक डालकर भुन लेंगे फिर इसमें कटे हुए प्याज़ डालके सुनहरी होने तक भूनेंगे।
- 10
हमें प्याज़ लगातार चलाते रहना है ताकि वो जल न जाए।
- 11
प्याज के सुनहरे होने के बाद कटे टमाटर डालकर पका लेंगे।
- 12
जब अच्छे से टमाटर पक जाएगा तब उसमें सारे मसाले डाल देंगे ।
- 13
मसाले मिलाने के बाद अच्छी तरह से भुन लेना है ।फिर अंदाज से पानी मिलना है।
- 14
जब ग्रेवी अच्छे से पक जाए फिर अंत में कसूरी मेथी डाल देंगे।हम एक प्लेट मे पहले ग्रेवी डालकर कोफ्ते को बीच से काट कर अपने पसंद के अनुसार प्लेट में लगा लेंगे।इसे हम अपने पसंद के अनुसार के साथ सर्व कर लेंगे ।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़












































कमैंट्स (9)