रागी मसाला अडै
पौष्टिकता से पूर्ण. स्वाद से भरपूर
कुकिंग निर्देश
- 1
सारा सामान एक साथ रख ले, तीनों दाल को अच्छी तरह धो लीजिये और पानी में भिगो दीजिए 1 घंटे के लिए । लाल मिर्च भी पानी में डाल दें । आलू को कुकर में नरम होने तक पका लें । प्याज़, मिर्च और अदरक को बारीक काट लें । दाल को लाल मिर्च के साथ दरदरा से थोड़ा अधिक पीस लें । पिसे दाल को एक बर्तन में निकाल ले, चावल और रागी का आटा मिलाकर नमक मिला लें ।सहजन के पत्ते भी मिलाइये ।
- 2
आलू छील कर छोटे टुकड़ों में तोड़ लीजिए, 1 चम्मच तेल गरम करे, हींग डाल दें, कटा प्याज़ डालें । 1 मिनट बाद आलू और मटर डालकर 2 मिनट तक पकाएँ. नमक मिलाकर 1/4 कप पानी डालकर ढककर 2 मिनट पकाएँ ।एक बर्तन में निकाल लें । तवा गरम कर पिसे दाल के मिश्रण को फैलाकर थोड़ा तेल चारों तरफ़ डालें ।इडली पाउडर तैयार रखें, अगर चाहें तो ।
- 3
अडै को पलट कर 1 मिनट तक पकायें । फिर से पलट कर इडली पाउडर ऊपर से फैलायें ।
- 4
अब आलू मसाला को एक तरफ़ रखें । दूसरी तरफ़ को मोड़ कर बंद करें । दोनों तरफ़ से सेंक लें ।
- 5
गरम गरम काट कर या पूरा परोसे ।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



















कमैंट्स (4)