Gatte ki kadhi and dry Masala gatta

#CA2026
राजस्थानी गट्टा कढ़ी और सूखा गट्टा मसाला हम सभी को बहुत पसंद है मैं चाहती हूं कि मेरी बेटी इसे अच्छी तरह सीख ले क्योंकि उसे गट्टा बहुत पसंद है, खासकर मेरे हाथों से बना हुआ।मुझे लगता है आप सभी को इसे खाने में मजा आएगा।गट्टे की सब्जी और राजस्थानी थाली का स्वाद सिर्फ खाना नहीं बल्कि मारवाड़ी संस्कृति का प्रतीक है
Gatte ki kadhi and dry Masala gatta
#CA2026
राजस्थानी गट्टा कढ़ी और सूखा गट्टा मसाला हम सभी को बहुत पसंद है मैं चाहती हूं कि मेरी बेटी इसे अच्छी तरह सीख ले क्योंकि उसे गट्टा बहुत पसंद है, खासकर मेरे हाथों से बना हुआ।मुझे लगता है आप सभी को इसे खाने में मजा आएगा।गट्टे की सब्जी और राजस्थानी थाली का स्वाद सिर्फ खाना नहीं बल्कि मारवाड़ी संस्कृति का प्रतीक है
Steps
- 1
सबसे पहले एक परात में बेसन और आटा,बेकिंग सोडा और दो बड़े चमचम तेल मिला कर उसको अच्छे से मसलेंगे और फिर नमक, अजवाइन, कसूरी मेथी, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर गुनगुने पानी से कड़ा गुँथा हुआ आटा तैयार करेंगे फिर इसे 15 मिनट के लिए अलग रख दें।
- 2
जब तक गुथे हुए आटे को आराम दे रहे हैं तब तक हम कढ़ी की तैयारी कर लेते हैं कढ़ी के लिए फेटा हुआ दही और बेसन चाहिए अच्छी तरह मिलाएँ जब तक गुठलियाँ न रह जाएँ, कढ़ाई में तेल गरम करें और हींग, मेथी दाना, जीरा, तेज पत्ता, लौंग, हल्दी,धनिया,लाल मिर्च अच्छी खुशबू आ रही है, अब इसमें दही और बेसन का मिश्रण और उतनी ही मात्रा का पानी डालकर उबाल आने तक हिलाये।अच्छे से पकाने के लिए 20-25 मिनट तक धीमी आंच पर रखें
- 3
जब तक कढ़ी पक रही है तब तक दूसरी कढ़ाई में पानी उबlलगे इतना पानी उबलना है कि उसमें जो हम ग गुट्टे बनाएंगे अच्छे से डूब जाएं. गट्टे बनाने के लिए जो बेसन काआटा हमने तैयार किया है उसके पतले पतले लंबे-लंबे रोल टाइप बना लेंगे जैसा कि पिक्चर में दिखाया गया है और पानी उब लाने पर हम उसमें आधा चा चम्मच से तेल डाल कर उसमें गट्टे के रोल डाल कर पकायेंगे
- 4
गट्टे पक गए हैं या नहीं इसकी जांच करने के लिए हम एक चाकू से गट्टे को काट कर देखते हैं अगर गट्टे में से चाकू पूरी तरह बिना चिपके बहार आ जाता है तो गट्टे हमारे तैयार हैं अब सभी गट्टे को पानी से फिल्टर करके अलग एक बड़ी थाली में रख कर ठंडा करते हैं फिल्टर करे हुए पानी को में से थोड़ा सा पानी कड़ी में डालकर कड़ी को पकाते रहते हैं
- 5
जब गट्टे ठंडे हो जाएं तो इनको छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लेते हैं अब एक कढ़ाई में थोड़ा सा तेल लेकर उसमें हींग,जीरा, नमक,मिर्च, कसूरी मेथी और सौंफ डाल कर भुनते हैं और गट्टे डालकर अच्छे से फ्राई करते हैं जब गट्टे अच्छे से भून जाएं तो उसमें से कुछ तो कुछ गट्टे निकाल कर कढ़ वाली कढ़ाई में दाल देते हैं और 10 मिनट तक और पकाते हैं हमारी कड़ी कढ़ी पक कर खाने के लिए तैयार है अब इसमे ऊपर से मीठा नीम और लाल मिर्च का तड़का लगाना है
- 6
भुने हुए सूखे गट्टे को कढ़ाई में से निकाल कर कटोरे में रख देते हैं ऊपर से नींबू और चाट मसाला डालकर सर्व करते हैं
- 7
अब इसकी थाली लगाने के लिए हम रुमाली रोटी और मिस्सी रोटी के साथ इसको सर्व करते हैं कढ़ी के लिए हम थोड़े चावल भी बनाते हैं
Tips
गट्टों को हमेशा तेज उबलते हुए पानी में ही डालें। अगर आप ठंडे या गुनगुने पानी में गट्टे डालेंगे, तो वे पानी में बिखर सकते हैं या अंदर से कड़क रह जाते हैं।
Keywords
Similar Recipes
More Recipes
-

Nutan Shah
-

Suchitra S(Radhika S)
-

Sangita Vyas
-

Hema Wane
-

Mridula Srivastava
-

Francesco
-

Sarvat Hanif
-

Sarvat Hanif
-

Hema Wane
-

Sangita Vyas
-

Suchitra S(Radhika S)
-

Nutan Shah






















Comments