मूंग दाल का हलवा

मूंग की दाल के साथ दूध, केसर और ड्राई फ़्रूट की जगह कद्दू के बीज़ और सूरजमुखी के बीज का इस्तेमाल इसे और भी पौष्टिक बनाता है।
मूंग दाल का हलवा
मूंग की दाल के साथ दूध, केसर और ड्राई फ़्रूट की जगह कद्दू के बीज़ और सूरजमुखी के बीज का इस्तेमाल इसे और भी पौष्टिक बनाता है।
कुकिंग निर्देश
- 1
मूंग दाल को धो कर 1/2 घंटे के लिए भिगों दें।
- 2
1/2 घंटे के बाद पानी छान लें और दाल को ग्राइंडर में दरदरा पीस लें।
- 3
नॉन-स्टिक कड़ाही या पैन में घी डाल कर दाल के मिक्सचर को मिक्स कर लें। और धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए भुने।
- 4
दूसरी और एक बर्तन में दूध, चीनी और केसर को मिक्स करके चीनी घुलने तक गर्म करें।
- 5
दाल का रंग सुनहरा होने और मिक्सचर के दानेदार हो जाने पर दूध को थोड़ा- थोड़ा मिक्स करके लगातार चलाते हुए हलवे को पकाएं।
- 6
दूध के पूरी तरह मिक्स होने के बाद भुने हुए कद्दू और सूरजमुखी के बीज़ डालकर हलवे को दुबारा से दानेदार होंने तक लगातार चलाते हुए धीमी आंच पर पकाएं।
- 7
मूंग दाल हलवा तैयार है। ऊपर से भुने बीज़ डालकर सर्व करें।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़





कमैंट्स (2)