लौकी की कुल्फी (lauki ki kulfi recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
कढ़ाही मे कसी हुई लौकी डाल कर पानी सूखने तक धीमी आंच पर भूनें।
- 2
अब इसमें दूध और मलाई डाल कर लगातार चलाते हुए पकाएं।
- 3
जब मिश्रण रबड़ी जैसा गाढ़ा हो जाए तो इसमें चीनी, आधे कटे बादाम और इलायची पाउडर डालकर 2 मिनट और पकाएं।
- 4
अब मिश्रण को ठंडा करके पीस लें।
- 5
अब पिसे मिश्रण को कुल्फी मोल्ड मे डाले और 8 घंटे के लिए फ्रीजर मे जमने के लिए रख दे।
- 6
अब तैयार लौकी की कुल्फी को मोल्ड से निकाल कर प्लेट में रखें।
- 7
रूह अफज़ा, गुलाब की सूखी पत्तियों, कटे बादाम और टूटी फ्रूटी से सजा कर परोसें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/8846156




कमैंट्स