कुकिंग निर्देश
- 1
चना दाल को एक धंटे के लिए पानी में भीगा देंगे
- 2
दाल का पानी निकाल कर हरी मिर्च डाल देंगे और मिक्सी मे दरदरी पीस लेंगे
- 3
एक बाउल में निकाल लेंगे और कटा हुआ धनिया और प्याज, जीरा, नमक स्वादानुसार अदरक लहसुन का पेस्ट, हींग डाल कर अच्छी तरह से मिला लेगे
- 4
छोटे-छोटे आकार की टिकीया बना लेंगे और 30 मिनट के लिए फीज मे रख देंगे ।
- 5
एक कढाई में तेल गरम करेंगे । टिकीया को सुनहरे होने तक तल लेंगे ।
- 6
ऊपर से चाट मसाला छिडक देंगे । बस मजेदार चटपटे कुरकुरे पकोड़े खाने के लिए तैयार है
- 7
इसे चाय, साथ मे चटनी और साॅस के साथ परोसेगे 😍😍😍😍😍
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/9768086






कमैंट्स