तंदूरी परांठा (Tandoori Paratha recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले आटा, मलाई और 1/2 छोटा चम्मच नमक को एक बड़े बाउल में मिक्स करें।अब पानी मिलते हुए आटा गूंथें।
- 2
अब उबले आलूओं को एक बाउल में मैश करें और उसमें कतई प्याज,हरी मिर्च, लाल मिर्च पाउडर,अमचूर पाउडर,जीरा पाउडर,1/2 छोटा चम्मच नमक और कटी हुई हरा धनिया डालें और अच्छे से मिक्स करें।भरावन तैयार है।
- 3
इसके बाद मीडियम साइज की लोई बनाएं ।अब एक लोई लें और उसे चपाती जितना बेल लें।
अब भरावन लें और उस चपाती के ऊपर अच्छे से फैल दें।इसके बाद इसे आधा फोल्ड करें।अब इसके ऊपर भी थोड़ा भरावन लगायें।और उसे भी आधा फोल्ड करें।और परांठे को तिकोने शेप में बेल दें।और सारे परांठे ऐसे ही बना लें। - 4
अब गैस तंदूर जलाएं और इस परांठे को दोनों तरफ से अलट पलट कर सेकें।इसके ऊपर घी लगाएं और गरमागरम परोसें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/9774562




कमैंट्स