आलू समोसा (Aloo samosa recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले एक बाउल में मैदा, नमक, तेल अजवाइन डाल कर अच्छे से मिक्स करें, अब इसमें थोड़ा थोड़ा पानी डाल कर आटा गुँथ लें !अब इसे ढक कर रख दें !
- 2
अब एक पैन में तेल डाल कर इसमें जीरा, हींग डाल कर चटका लें, अब इसमें कटी हरी मिर्च अदरक डाल कर भून लें, उसके बाद उसमे सभी मसाले डाल कर मिला लें !
- 3
अब इसमें उबले मैश किये आलू डाल कर मिक्स करें, उसके बाद इसमें भूना मूंगफली और धनिया पत्ता डाल कर मिक्स कर लें, समोसे के लिए स्टफ़िंग तैयार हैं !
- 4
उसके बाद आटे से एक लोई तोड़ कर पतला बेल लें, अब इसके बीच से चाकू से काट कर दो भाग में बाँट लें !
अब एक भाग उठा कर तिकोन बनाते हुये मोड़ें बनाते समय दोनों सिरे पानी से अवश्य चिपकाइये! - 5
तिकोन में आलू की मसाला भरिये, भरने के बाद,, ऊपर के दोनों किनारों को पानी की सहायता से चिपका दीजिये. ! इसी तरह से सारे समोसे तैयार कर लीजिये.
- 6
समोसे तलने के लिये कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये. गरम तेल में 4-5 समोसे डालिये और ब्राउन होने तक तलिये, समोसे तलते समय गैस फ्लेम मीडियम ही रहे! कढ़ाई से समोसे निकाल कर, प्लेट पर बिछे नैपकिन पेपर पर रख लीजिये, सारे समोसे को इसी तरह तल कर निकाल लीजिये.!
- 7
गरमा गरम समोसे तैयार हैं. समोसे को हरे धनिये की चटनी और मीठी चटनी के साथ परोसिये और खाइये!
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़





















कमैंट्स