मिक्स वेज कोफ्ता और लच्छा पराठा (Mix veg kofta aur lachha paratha recipe in hindi)

मिक्स वेज कोफ्ता और लच्छा पराठा (Mix veg kofta aur lachha paratha recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
एक बर्तन में आटा लें और बेकिंग पाउडर, चीनी, दही, 1 चम्मच नमक मिलाएं और अच्छी तरह गूंथ लें। 30 मिनट के लिए ढंककर रखें।
- 2
अब आटे की लोई बनाकर गोल बेल लें। अब बेले हुए परांठे पर तेल लगाएं और थोड़ा मैदा छिड़कें। अब इसे उलट-पलट कर गोला बनाएं और धीरे-धीरे बेल लें। अब परांठे को धीमी आँच पर सेंक लें। परांठा तैयार है।
- 3
एक कढ़ाही में तेल गरम करें। इसमें हींग और जीरा डालें। अब बारीक कटी प्याज और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें। 2 मिनट तक भूनें। अब इसमें सभी सूखे मसाले डालें और भूनें। काजू और टमाटर को साथ में उबाल लें और बारीक पीस लें। अब सब्जी के मसाले में काजू-टमाटर का पेस्ट मिलाएं और थोड़ा पानी मिलाकर 4-5 मिनट तक ग्रेवी को उबाल कर गाढ़ा कर लें। कोफ्ते की ग्रेवी तैयार है।
- 4
पालक को छोड़कर सभी सब्जियों को उबाल लें और मैश कर लें। अब इसमें कटी हुई पालक काली मिर्च, चाट मसाला, हरा धनिया, नमक, गरम मसाला, बेसन मिलाएं और अच्छी तरह से मैश कर लें।
- 5
अब इस मिश्रण के कोफ्ते बनाएं और गरम तेल में तल लें। सभी कोफ्ते गरम ग्रेवी में डाल दें।
- 6
3-4 मिनट बाद परोसें। स्वादिष्ट मिक्स वेज कोफ्ता और लच्छा परांठा तैयार है।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
















कमैंट्स (3)