पिंडी छोले और केले के भटूरे (pindi chole aur kele ke bhature recipe in Hindi)

पिंडी छोले और केले के भटूरे (pindi chole aur kele ke bhature recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले रात भर भीगे हुए छोलो को हम उबाल लेगें, उबालते समय उसमे चाय पती को एक कपड़े मे बांधकर डाल देगें, अब हम केलो को चमच की मदद से गुदं लेगें, अब ईसमे मैदा दही सूजी बेकिंग पाउडर मिला कर गुदं लेगें, पानी की जरूरत अगर पड़े तो मिलाये। मैने इसको 8 घंटे के लिये रखा था। आप कम से कम 3 घंटे जरूर रखे ।
- 2
अब छोलो को निकाल लेगें, अब हम एक लोहे की काली कडाई लेगें, उसमे तेल गरम होने पर जीरा तेज पत्ता डाल कर सुनहरा कर लेगें, अब ईसमे पिसे हुए प्याज़ और साबुत लाल और हरी मिर्च डाल कर सुनहरा होने तक भून लेंगे।
- 3
अब इसमे पीसे हुए टमाटर अधरक लहसुन मिला लेगें, ओर 5 से 7 मिनट तक पका लेंगे, अब इसमे उबले हुए छोले डाल लेगें ओर 2/3 मिनट तक पका लेंगे। फिर उसमे सब सूखे मसाले मिला लेंगे और 3/4 मिनट तक पकने देंगे। फिर उसमे थोडा छोले वाला पानी और आवाला वाला पाउडर मिला कर पका लेंगे। जब तक वो लिपटमा ना हो जाए!
- 4
अब ईसमे कटे हुए टमाटर ओर धनिया मिला लेगें, और उस पर लम्बा कटा हुआ अधरक डाल देंगे। लीजिए आपके पिंडी छोले तयार। अब भटुरो की बारी, अब हम मैदे को हाथो मे तेल लगा कर दुबारा से गूदं लेगें, अब उसकी लोई बना कर रख लेगें, ओर उन पर हल्का हल्का तेल लगा देंगे।
- 5
अब लोई को बेल लेंगे और कड़ाई मे तेल गरम होने पर उने तल लेंगे। ये एक दम फुले हुए ओर करारे बनेंगे, लिजीए आपके पिंडी छोले और भटुरे तैयार है,इसे आप कटे हुए प्याज़ हरी पुदीना चटनी और आम के आचार से प्रस्तुत करे। धन्यवाद 💕🌹💕🌹🙏🙏
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

















कमैंट्स (7)