टूटी फ्रूटी केक (Tutti Fruity recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले मैदा बेकिंग पाउडर बेकिंग सोडा को छान लें।
- 2
मिक्सी का जार लेकर उसमें दूध, पिसी हुई चीनी,तेल और वनीला एसेंस डालकर ग्राइंड कर ले।
- 3
दोनों कलर की टूटी फ्रूटी में आधा छोटाचम्मच मैदा डालकर उसको अच्छे से मिक्स कर लें। ऐसा करने से टूटी फ्रूटी जब हम मैदा में डालते हैं तो वे नीचे नहीं बैठती है।
- 4
ग्रैंड करे हुए बैटर को एक बाउल में डालें।
- 5
अब इस ग्रैंड करे हुए बैटर में धीमे धीमे दो दो चम्मच करके मैदा का छना हुआ मिश्रण डालकर अच्छे से मिलाते जाएं।
- 6
इसी प्रकार सारा मिश्रण तैयार कर लें ध्यान रखें यह मिशन एक ही दिशा में घूमना चाहिए। अब इसमें थोड़ीटूटी फूटी डालें व मिक्स करें।
- 7
बेकिंग पैन में मक्खन को अच्छे से ग्रीस कर ले। सबसे पहले थोड़ी टूटी फ्रूटी डाल दे।अब इस तैयार मिश्रण को बेकिंग ट्रे में डाल दें। ऊपर से थोड़ी टूटी-फूटी और डाल दे।
- 8
माइक्रोवेव मे६० डिग्री पर 10 से 12 मिनट के लिए इसे बेक होने के लिए रख दें।
- 9
टूटी फ्रूटी वाला केक तैयार है ठंडा होने दें। चाय के साथ सर्व करें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




कमैंट्स (6)