कूटू राजगीर और सिंघाड़े के आटे का लच्छा पराठा
कुकिंग निर्देश
- 1
एक प्याले में कूटू, सिंघाड़े, राजगीर का आटा, तेल और नमक डालें और अच्छे से मिला लें
- 2
अब धीरे धीरे पानी डालते हुए मध्यम नरम आटा गूंथ लें
- 3
अब आटे में से थोड़ी बड़ी लोई बनाएं और सूखे आटे की सहायता से एक बड़ी रोटी बेल लें, ध्यान रहे बहुत ही हल्के हाथों से बेलना है, अब रोटी के ऊपर थोड़ा सूखा आटा छिड़के और एके तरफ से रोटी को चुन्नट देते हुए एक लंबी पट्टी जैसे बना लें, अब इस पट्टी को लपेटकर लोई बना लें
- 4
अब लोई को थोड़ा सूखा आटा लगाकर हल्के हाथ से बेल लें औरगर्म तवे पर डालें । जब एक तरफ से हल्का सिक जाए तब दूसरी तरफ पलट लें । जब दूसरी तरफ भी सिक जाए तब घी लगाकर दोनों तरफ से हल्का भूरा होने तक सेकें । जब सिक जाए तब एक तशतरी में निकाल लें । इसी प्रकार सभी परांठे सेक लें ।
- 5
परोसने के लिये एक थाली में तैयार परांठे रखें और आलू की सब्जी और सिंघाड़े की बूंदी के रायते को भी परोसें ।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़











कमैंट्स (2)