तरबूज के छिलके के मुठिया ढोकले

तरबूज के छिलके के मुठिया ढोकले
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले हम तरबूज का छिलका अच्छे से निकालकर उसको कद्दूकस कर लेंगे।
- 2
अब एक बड़ा सा बर्तन लेकर उसके अंदर कद्दूकस किया हुआ तरबूज और गेहूं का आटा, बेसन,ज्वार का आटा, बाजरे का आटा और चावल के आटे को मिलाएंगे।
- 3
अब उसके अंदर मिर्ची पाउडर, हल्दी, धाना जीरा पाउडर, नमक, शक्कर, रिफाइंड तेल, अदरक,हरीमिर्च कटी हुई सब डाल के जरूरत अनुसार पानी डाल के आटा गूथेंगे।
- 4
आटा गूंथने के बाद उसके बड़े-बड़े रोल बना लीजिए। अब एक बर्तन में पानी डालकर गैस पर रखें ।अगर ढोकला बनाने का कुकर हो तो वही रखें।
- 5
अब जैसे ही बर्तन का पानी उबले,उसके ऊपर एक प्लेट रखें। हमने जो बड़े-बड़े रोल बनाए हैं,वह रख दें और ऊपर से दूसरी प्लेट ढक देऔर 20 मिनट तक ऐसे ही पकाए।
- 6
20 मिनट के बाद टूथपिक से चेक कर ले कि, हमारा मुठिया ढोकला चिपक नहीं रहा है ना ?अगर चिपके तो 5 मिनट के लिए और पकाए बाद में गैस बंद कर दें।
- 7
दूसरी पांच 10 मिनट के बाद सारे मुठिया ढोकले को एक प्लेट में निकाल दे और राउंड शेप में उसको काट ले।
- 8
अब एक कढ़ाई गैस पर रखें,उसमें दो चम्मच रिफाइंड तेल डालें, उसके बाद उसके अंदर सरसों, जीरा, कड़ी पत्ता, बादियाना सब डाल के बाद में कट किए हुए मुठिया ढोकले भी डालें।
- 9
अब उसके अंदर ऊपर से थोड़ी शक्कर डालें और चम्मच से हीलाए ।2 मिनट तक ऐसे ही रहने दें। तो फ्रेंड हो गए हमारे तरबूज के छिलके के मल्टीग्रेन ढोकले।
- 10
अब एक सर्विंग प्लेट लेकर (वैसे मैंने तो तरबूज के अंदर ही सर्व किए हैं) ढोकले को सर्व करें।उसके ऊपर सूखे नारियल का कद्दूकस किया हुआ चुरा डालें । थोड़ा धनिया भी डालें। सब को खिलाएं। यह ढोकले बहुत ही टेस्टी बनते हैं फ्रेंड्स आप भी ट्राई कीजिए।
- 11
तरबूज के छिलके का उपयोग करके आप वेस्ट में से बेस्ट आइटम बना सकते हैं।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़







कमैंट्स (13)