भकोसे(दाल का फरा) (Bhakose /Dal ka fara recipe in Hindi)

भकोसे(दाल का फरा) (Bhakose /Dal ka fara recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
मूंग की दाल और चने की दाल को 2 घंटे के लिए पानी में भिगो कर रख दें।
- 2
2 घंटे बाद दोनों दालों को पानी से निकाल लें। मिक्सी के ग्राइंडर में दोनों दालो,लहसुन की कली को डालकर पीस लें।
- 3
पिसी हुई दाल को एक कटोरे में निकाले। अब इसमें हींग,हल्दी,लाल मिर्च,धनिया, खटाई व गरम मसाला डालें। अच्छे से मिला ले।
- 4
बारीक कटा हुआ प्याज,हरी मिर्च,हरा धनिया डालें। नमक स्वाद अनुसार डालें और अच्छे से मिला लें।
- 5
आप एक कड़ाई में 1:30 लीटर पानी डालकर गर्म होने को रख दें।
- 6
गुथे हुए आटे की लोई लें। सामान्य आकार का बेले।लोई के किनारे हल्का सा पानी लगाएं।
- 7
बेली हुई लोई के बीच में २ चम्मच दाल का मिश्रण रखें। अब आधे लोई को गुजिया की तरह बंद कर दे अच्छे से चिपका दें । इस तरह से सारे भकोसे तैयार कर लें।
- 8
सारे भकोसे को कढ़ाई में गर्म हो रहे पानी में डाल दें।१०-१५ मिनट तक मध्यम आंच में उबालें। १५ मिनट बाद उसे पानी से निकाल लें।
- 9
आंखों से भारी हो गए होंगे अब इनको एक चाकू की सहायता से आधा आधा इंच के टुकड़े काट लें।
- 10
एक कढ़ाई मे २ टेबल स्पून तेल गर्म करें। इन कटे हुए भकोसे को तेल में डालकर 20 से 25 मिनट तक मध्यम आंच पर पकाएं।
- 11
जब यह है ब्राउन कलर के होने लगे तब इन्हें निकाल लें । मुझे कनपुरिया बुक उसे तैयार है।इनको घूमते समय आप यदि चाहे तो प्याज़ भी डाल सकते हैं।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



कमैंट्स (15)