गुड़ मूंगफली की चिक्की (Gud moongfali ki chikki recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले आप मूंगफली को भून कर छिलका उतार लीजिये इसके बाद आप एक कड़ाई लीजिये उसपर गुड़ डालिये और गुड़ पिघलने के बाद उसमे घी डालिये और एक चम्मच पानी डालिये जैसे सब पिघल जाये तो बीच बीच मे एक दो बून्द चाशनी पानी भारी कटोरी मे डाल कर देखे यदि चाशनी रबर की तरह खिचेंगी तो थोड़ा और पकाये फिर एक बून्द पानी मे डाल कर देखे यदि वह पापड़ की तरह टूटती है तो आप की चाशनी तैयार है, तब आप उसमे मूंगफली डाल कर मिक्स करे
- 2
मिक्स करने के बाद बटर पेपर या ग्रीस की हुई थाली मे फैला कर बेलन से बेल दे ताकि वह एक बराबर फैल जाये और उसको बराबर भाग मे काट ले फिर ठंडा होने पर उसको अलग अलग कर ले.. लीजिये आप की गुड़ मूंगफली की चिक्की तैयार हो गई.
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/12834059








कमैंट्स (14)