मूंग दाल मंगोड़े (Moong dal mangodi recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
मूंग दाल को 4 घंटों के लिए भिगो दें, फिर अच्छे से धोकर पीस लें
- 2
पिसी हुई दाल को एक प्याले में निकाल लें और उसमें प्याज़, अदरक हरी मिर्च, हींग, धनिया, चिली फलैक्स, अमचूर पाउडर और नमक डालें और अच्छे से मिला लें
- 3
अब अप्पे पैन को धीमी आंच पर गरम करें और हर खंड में थोड़ा थोड़ा तेल डालें
- 4
अब दाल के मिश्रण में से छोटे छोटे गोले बनाकर अप्पे पैन के हर खंड में रखें, ऊपर से भी थोड़ा तेल डालें
- 5
धीमी आंच पर उलटते पलटते हुए भूरा होने तक सेंकें, जब सिक जाएं तब एक तशतरी में निकाल लें । इसी प्रकार और मंगौड़े बना लें
- 6
परोसने के लिए एक सुंदर सी तश्तरी में गरमा गरम मंगोड़ों को सजाएं, साथ में हरी चटनी और टमाटर की सॉस भी परोसें । यह बहुत ही स्वादिष्ट और पौष्टिक हैं, क्योंकि इनको तला नही है । आप इसमें पालक, मेथी, शिमला मिर्च और कोई भी अपनी पसंद की सब्जियां डाल सकते हैं ।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




कमैंट्स (11)