प्याज़ और बेसन के पकोड़े (Pyaz aur Besan ke pakode recipe in hindi)

Rashmi Mishra @cook_24170847
प्याज़ और बेसन के पकोड़े (Pyaz aur Besan ke pakode recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले प्याज़ को स्लाइस मे काट लें
- 2
प्याज काटने के बाद उसमे नमक डाल कर मिक्स करके 15 मिनट के लिए छोड़ दे ताकि प्याज़ अपना पानी छोड़ दे
- 3
प्याज के पानी छोड़ने के बाद उसमे हरी धनिया, मिर्च मिलाइये
- 4
हरी धनिया, मिर्च मिक्स करने के बाद बेसन धीरे - धीरे डालिये जितने मे आप की प्याज़ अच्छी से बाइंड हो जाये क्यों की बेसन को प्याज़ ने जो पानी छोड़ा है उसी मे बाइंड करना है अलग से पानी नहीं डालना है
- 5
प्याज,और बेसन मिक्स होने के बाद एक पैन मे oil डाल कर डीप फ्राई कर लीजिये, पकोड़ो को लाल होने तक तलिये, याद रखिये गैस तेज नहीं होनी चाहिए नहीं पकोडे ऊपर जल जायेंगे लेकिन अंदर से कच्चे रहेंगे
- 6
अच्छी तरफ फ्राई होने के बाद हरी चटनी लाल चटनी के साथ आनंद उठाइये,
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/12910872













कमैंट्स (7)