चाइनीज वेज फ्रायड राइस (Chinese Veg Fried Rice Recipe in Hindi)

Vibha Bharti @cook_22009477
चाइनीज वेज फ्रायड राइस (Chinese Veg Fried Rice Recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
एक पतीले में 3 गिलास पानी उबालें, फिर उसमें 1 कप चावल और नमक डालें, थोड़ी देर उबलने दें।
- 2
चावल से पानी छान लें इसमें एक चम्मच रिफाइंड तेल डाल कर मिला लें, ताकि चावल आपस में चिपके नहीं।
- 3
सभी सब्जियों को बारीक काटकर रख लें।
- 4
एक फ्राईपैन में रिफाइंड तेल डालकर उसमें लहसुन, अदरक, हरी मिर्च डालें तेज आंच पर ही चलाते रहें और प्याज़ डालें।
- 5
थोड़ी देर बाद सभी सब्जियां डालकर 1 मिनट चलाएं फिर उसमें सोया सॉस, सिरका, नमक, चीनी और सफेद गोल मिर्च पाउडर डाल कर चलाएं और पनीर क्यूब्स डालें।
- 6
हरी प्याज, और हरी धनियां पत्ती से गार्निश करें। शेजवान सॉस और चिली सिरका के साथ सर्व करें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/12954177



कमैंट्स (8)