दाल बाटी चूरमा (Dal bati Churma recipe in Hindi)

#ebook2020
#state1
Rajasthan
Post 2
दाल बाटी चूरमा राजस्थान का प्रसिद्ध व्यंजन है । हर त्योहार और शादी में राजस्थान में दाल बाटी चूरमा बनाया जाता है। यह राजस्थान के लोगों का प्रसिद्ध खाना है ।दाल बाटी चूरमा के साथ मैंने गट्टे की सब्जी , लहसुन की चटनी , काचरे की चटनी ,सेवइयां की खीर ,मालपुए, पापड़,मावे का लड्डू, दही ,घी, शक्कर ,सलाद बनाई है ।राजस्थान में यह सब चीजें के साथ राजस्थानी थाली को दाल बाटी चूरमा के साथ परोसा जाता है।

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले एक बड़े बर्तन में बाटी के आटे की सब सामग्री लेकर मिला लेंगे। हल्के गर्म पानी से थोड़ा कड़क आटा लगा लेंगे ।आटे को 10 मिनट के लिए गीले कपड़े से ढक कर रख देंगे ।10 मिनट बाद में आटे की बरोबर लोई लेकर,बाटी का आकार देगे।
- 2
एक बड़े बर्तन में या कढ़ाई में नीचे घी डालकर बाटी को उलट-पुलट करके सुनहरा होने तक सेकेगे। चाकू की सहायता से बीच-बीच में बाटी के चीरा लगा देगे ताकी घी अच्छे से बाटी के अंदर तक पहुंच जाए और बाटी अंदर से कच्ची ना रहे।
- 3
एक बड़े कुकर में दाल को धो ले ।2 गुना पानी डालकर कम गैस पर कुकर को 10 मिनट के लिए लगा ले। दाल पक जाएगी। 10 मिनट के बाद में एक कड़ाई में राई जीरा हल्दी पाउडर हींग डाल दे।
- 4
लाल साबुत मिर्ची और तेजपत्ता भी डाल दें ।कड़ी पत्ता, हरी मिर्ची और टमाटर डाल दे ।पकी हुई दाल भी डाल दे ।नमक लाल मिर्ची पाउडर डाल दे ।आधी कटोरी पानी डालकर दाल को अच्छे से मिला ले और 10 मिनट के लिए कम गैस पर दाल को पकने दें।
- 5
एक बड़े बर्तन में चूरमे की सब सामग्री मिला ले ।गर्म पानी से कड़क आटा लगा ले ।आटे की बरोबर दो लोई बना ले ।कढ़ाई में घी डालकर कम गैस पर आटे की लोई को सुनहरा होने तक तलें ।
- 6
जब यह सुनहरा तलकर हो जाए तब मिक्सर के जार में शक्कर और चूरमे की मुठड़ी मिलाकर पिस ले।
इसके बाद में आधी कटोरी घी मिलाकर और इलायची पाउडर डालकर अच्छे से चूर में को मिला ले। और ड्राई फ्रूट से सजा ले । - 7
तो यह तैयार है आपकी दाल बाटी चूरमा की राजस्थानी थाली।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (10)