मिष्टी दोई (Misthi doi recipe in hindi)

#loyalchef
#ebook2020
#state4 मिष्टी दोई बंगाली मिठाई है खास मौका ,उपवास, त्यौहार पर बनाई जाती है।
मिष्टी दोई (Misthi doi recipe in hindi)
#loyalchef
#ebook2020
#state4 मिष्टी दोई बंगाली मिठाई है खास मौका ,उपवास, त्यौहार पर बनाई जाती है।
कुकिंग निर्देश
- 1
एक पैन मे 75 ग्राम चीनी डाले व धीमी आंच पर अच्छे से हिलाते हुए चीनी को पिघल ले जब तक यह ब्राउन न हो जाए।
- 2
अब इस चाशनी मे एक कप दूध डालते हुए चलाए।
- 3
जब दूध मे चाशनी मिक्स हो जाए तो उसमे बाकी बचा दूध डाल दे व मिडियम आंच पर चलाते हुए 7-8 मिनट तक पकाए।
- 4
फिर इस दूध मे बाकी बची चीनी डालदे व 6-7 मिनट फिर पकाए।
- 5
फिर इस दूध को ठंडा होने के लिए रख दें।
- 6
ताजी दही को मिलाकर मथे।
- 7
मथे दही मे कुनकुना दूध डाले व मिक्स करे ।
- 8
फिर इस दूध को मटकी मे डाले व एल्युमिनियम फाँइल से कवर करे दे व 7-8 घंटे के लिए गरम जगह पर रख दें।
- 9
फिर दही जमने के बाद फ्रिज मे रख दे व ठंडा- ठंडा परोसे।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़





कमैंट्स (2)