रवा उत्तपम (rava uttapam recipe in Hindi)

रवा उत्तपम (rava uttapam recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले एक बड़े कटोरे में 1 कप रवा, ½ कप दही और ¾ टीस्पून नमक लें।अब सब कुछ अच्छी तरह से मिलाएँ।इसके बाद इसमें ½ कप पानी डालें और अच्छे से मिलाएँ।
अब 20 मिनट तक या रवा के पानी सोखने तक इसे रखा रहने दें। अब इसकी कंसिस्टेंसी को देखें और अगर जरूरी है, तो जरुरत के हिसाब से इसमें पानी डालें। - 2
अब सब्जियों की टॉपिंग 1 प्याज, ½ शिमला मिर्च, 1 गाजर और 1 टमाटर को बारीक काट कर तैयार करें।इसमें 2 टेबलस्पून धनिया, 1 इंच अदरक, 1 मिर्च, कुछ करीपत्ते और ¼ टीस्पून नमक भी डालें।अब सब कुछ अच्छी तरह से मिलाएँ।अब रवा बैटर से छोटे-छोटे उत्तपम बनाएँ।
- 3
अब इन पर एक टेबलस्पून से तैयार टॉपिंग रखें और हल्के से दबाएँ।अब एक टीस्पून तेल उत्तपम के चारो तरफ डालें।इसे ढककर एक मिनट या उत्तपम के अच्छे से पकने तक पकाएं।अब इसे पलट कर दोनों तरफ से पकाएं।अंत में इंस्टेंट रवा उत्तपम का टमाटर सॉस या नारियल की चटनी के साथ आनंद लें।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़







कमैंट्स (6)