बिहार की फेमस थाली लिट्टी चोखा (Latti Chokha Recipe In Hindi)

#ebook2020
#state11
आज मैं बिहार का स्पेशल लिट्टी चोखा बनाई हूँ यह बिहार का फेमस व्यंजन है इसे लौंग लकड़ी के आग पर,गोयठा के आग पर या कोयले की आग पर भी बनाकर खाते हैं इसे माइक्रोवेव में और कुकर और पैन में भी बना सकते हैं यह खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगता है।

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले बैंगन को दो भागों में कट करके देख ले क्योंकि बैंगन अंदर भी किड़ा रहता है अब बैंगन मे थोड़ा चाकू की सहायता से छेद करके लहसुन को डाल कर बैंगन के दोनों भागों को एक कर दे अब सबको स्टैंड पर रखकर आग पर पका ले साथ मे टमाटर और हरी मिर्च भी अब प्याज, हरी मिर्च,धनिया पत्ती और लहसुन को बारीक कट कर ले।
- 2
अब पके हुए बैंगन, टमाटर हरी मिर्च लहसुन को छीलकर अच्छे से साफ कर ले अब एक बाउल मे सरसों तेल,नमक और धनिया पत्ती डालकर मैश कर ले अब बैंगन का चोखा तैयार है अब एक बर्तन में आटा लें और उसमें दो पिन्च नमक और 6 से 7 चम्मच तेल डालकर पानी के साथ गूदं ले अब भरावन के लिए एक बाउल में सत्तू,प्याज,हरी मिर्च,लहसुन की कलियां,अजवाइन हाथों से क्रश करके डालें और दो से तीन चम्मच तेल नमक स्वाद अनुसार डाल कर अच्छे से मिक्स कर ले।
- 3
अब आटे को आलू के आकार का लोई तैयार कर ले अब उसके अंदर डीप करके सत्तू को डालकर भरकर लॉक करके अब थोड़ी देर गैस पर स्टैंड रखकर शेक ले उसके बाद पैन में घी डाल कर अच्छे से धीमी आंच पर ढ़क कर चारों तरफ से गोल्डन ब्राउन होने तक शेक ले जब लिट्टी थोड़ा ऊपर से फटने लगे तो समझ लीजिए कि लिट्टी पक कर तैयार हो चुकी है इसे माइक्रोवेव मे भी बना सकते है।
- 4
अब बिहार का फेमस लिट्टी चोखा तैयार है।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (28)