खट्टा -मीठा उपमा (khatta meetha upma recipe in Hindi)
#GA4#Week5
कुकिंग निर्देश
- 1
सर्वप्रथम 3-4 मिन घी में सूजी को भूनेंगे
- 2
कड़ाई में तेल डालकर हल्के गुलाबी होने तक फली दाने को तलकर निकाल लेंगे
- 3
अब गर्म तेल में राई डालेंगे,फिर कड़ी पत्ता कटी हुई हरी मिर्च, जीरा, सौफ डालेंगे
- 4
कटी हुई प्याज,और अदरक डाल कर हल्का गुलाबी होने तक भुंजेगे
- 5
बाकी मसाले(हल्दी,लाल मिर्च,धनिया पाउडर)डालेंगे, टमाटर डाल देंगे
- 6
टमाटर पकने पर भुंजि हुई सूजी डालेंगे
- 7
पानी को हल्का गर्म करके डाल देंगे
- 8
मध्यम आंच पर चलाते हुए अब फली दाने,नमक स्वादानुसार,और शक्कर डालेंगे
- 9
थोड़ी देर पकने के बाद गैस बंद कर देंगे
- 10
अब इसमें नींबूका रस, कटा हुआ धनिया मिला कर 2मिनिट के लिए ढंककर रख देंगे
- 11
अब हमारा खट्टा मीठा उपमा सर्व करने के लिए तैयार है
- 12
गर्मागर्म उपमा हरी चटनी या नारियल चटनी के साथ सर्व करे
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/13873499





कमैंट्स (3)