काला चना चाट (Kala Chana chaat recipe in Hindi)

काला चना पौष्टिक तत्वों से भरपूर होता है ।
आज मैं काले चने की चाट की रेसिपी लेकर आयी हूँ। इस पौष्टिक आहार को आप सुबह के नाश्ते में ले सकते हैं ।
इसे आप सलाद या चाट बनाकर ले सकते हैं। इसमें आप अपनी मनपसंद सब्जी या अंकुरित अनाज, पनीर, सेव, सूखे मेवे, उबले मटर भी डाल सकते हैं ।
काला चना चाट | ब्रेकफास्ट | हेल्दी और टेस्टी
आइए इसे बनाना शुरू करते हैं।

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले काले चने को 3 से 4 बार पानी से अच्छे से धोकर 6 से 7 घंटे के लिए साफ़ पानी में भिगो कर रख दीजिए।
- 2
काले चने भीगने के बाद उसे कुकर में डालिए और साथ ही नमक और 2 से 3 सूखे अमचूर के टुकड़े डालकर ढक्कन लगा दीजिए ।
- 3
अब गैस ऑन कीजिए कुकर को गैस पर रखकर तेज आंच कर दीजिए। कुकर में पहली सिटी आने पर आंच को कम करके कम से कम 15 से 20 मिनट तक पकाए।
- 4
20 मिनट के बाद गैस बंद करके कुकर के अंदर की भाप जाने तक तक इंतजार कीजिए। इसके बाद कुकर का ढक्कन खोलें और उबले चने को छलनी से छानकर एक बड़े बाउल में रखिए।
- 5
अब बाकी की सामाग्री जैसे, प्याज, टमाटर, हरा धनिया और हरी मिर्च इन्हें बारीक काटकर अलग अलग कटोरे में रख लीजिए । स्वीट कॉर्न और हरी चटनी को भी अलग अलग कटोरे में रख लीजिए । चाट मसाला, काला नमक, नींबू,भुने जीरे का पाउडर इन सभी सामग्री को सर्व करने से पहले तैयार करके रख लीजिए । इससे सर्व करने में असानी होगी।
- 6
अब एक सर्विंग बाउल लीजिए उसमें थोड़े उबले काले चने, कटे हुए प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, स्वीट कॉर्न, हरा धनिया, चाट मसाला, काला नमक, भुने जीरे का पाउडर सभी सामग्री को डालकर चम्मच से मिक्स कीजिए । अब ऊपर से 1/2 चम्मच नींबू का रस डालकर एक बार और मिक्स कीजिए।
- 7
स्वादिष्ट हेल्दी नाश्ता सर्व करने के लिए तैयार है। सर्व करते समय आप सभी कटी हुई सामाग्री को अलग अलग कटोरे में रख सकते जिसकी जैसी ईच्छा उसके अनुसार सामाग्री को ड़ाला जा सकता है । धन्यवाद
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (10)