कोफ्ता (kofta recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
पहले हम लौकी को कद्दूकस कर लेंगे फिर उसमें बेसन,नमक, हल्दी एक चम्मच मिर्च पाउडर और अदरक कुटी हुई डालकर सबको अच्छे से बिना पानी के मिला लेंगे और बाद में तेल गरम करके उसका पकौड़ी बना लेंगे।
- 2
अलग से एक जार में प्याज,लहसुन,हरी मिर्च का पेस्ट बना लेंगे।
- 3
एक कड़ाई में चार चम्मच तेल डालकर सारे छौक के समान और प्याज़ के पेस्ट को हल्का भून लेंगे।
- 4
प्याज भून जाने पर हम उसमे सारे मसाले और टमाटर का पेस्ट डालकर मसाले को धीमी आच में 6 से 7 मिनट तब तक भूनेंगे जब तक तेल ना छोड़ेने लगें।
- 5
मसाला भून जाने पर हम उसमें 4 कप पानी डालेंगे और उसको तब तक खौलाएंगे जब तक पानी गाढ़ा ना हो जाए ।उसके बाद हम सारे पकौड़े डाल देंगे और 2 मिनट धीमी आंच में रखने बाद गैस बंद कर देंगेऔर लीजिए इस तरह हमारा लौकी का कोफ्ता तैयार।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/14069668














कमैंट्स (2)