स्टफ टमाटो (Stuff Tomato recipe in Hindi)

स्टफ टमाटो (Stuff Tomato recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
टमाटर धोकर उसके बीच में चाकू से कट करके अंदर का सारा गूदा निकाल ले। हम इस गूदे को ग्रेवी बनाते समय काम में लेंगे। कच्चा केला और पनीर को कद्दूकस कर ले।
- 2
मैश किए हुए केले में बारीक कटा धनिया, बारीक कटी हरी मिर्च थोड़ी सी, किशमिश, नमक, थोड़ी सी काली मिर्च डालकर मिक्स कर ले। ग्रेवी बनाने के लिए टमाटर काटने पर निकले हुए गूदे के अलावा और टमाटर छोटे काट कर मिक्सर में डाले।साथ ही काजू, इलाइची, सौंठ, लौंग, हरी मिर्च, कश्मीरी मिर्च को पीस ले। साथ ही फिर खट्टा दही (आवश्यतानुसार) भी इसी में डाल ले। इस पेस्ट को छान ले ताकि हमारी ग्रेवी मखमली बने।
- 3
इस केले के मिश्रण को अब टमाटरों में ऊपर तक भर ले। थोड़ा सा घी और बटर डालकर स्टफ किए टमाटर एक एक करके डालकर ढक कर नरम होने तक धीमी आंच पर पकाले। पकाते समय टमाटर को पलटते रहे।
- 4
टमाटरों के पक जाने पर गैस बंद कर दे। फिर अलग कढ़ाही में थोड़ा तेल, बटर, घी गरम कर, जीरा, तेजपत्ता, साबुत हरी मिर्च, 1 इलायची, 2 लौंग डालकर छनी हुई ग्रेवी डालें।
- 5
अब इसमें नमक, लाल मिर्च, हल्दी, धनिया डालकर ग्रेवी को घी छोड़ने तक प्लेट से ढक कर पकाए।
- 6
अब ग्रेवी पक चुकी है।
- 7
ग्रेवी में थोडा सा नारियल का बुरादा, गरम मसाला पाउडर, और कसूरी मेथी हाथ से मसलकर डाल दे। ग्रेवी के गाढ़ेपन को अपनी आवश्यकतानुसार कर ले।
- 8
थोड़ा सा टमाटर सॉस डाल दे। यह इच्छा नहीं हो तो न डाले। फिर थोड़ी सी शक्कर जरूर डाले। अब ग्रेवी में उबाल आने पर पके हुए टमाटरों के ऊपर गरम गरम ग्रेवी डाल दे और एक उबाल लें ले।
- 9
गर्मागर्म स्टफ टमाटर करी को बारीक कटी धनियां पत्ती और कद्दूकस किए ताजे नारियल या पनीर के साथ सजाकर परांठे, रोटी या नान के साथ परोसे और लुत्फ ले।
- 10
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़






























कमैंट्स (11)