शाही पनीर (shahi paneer recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले प्याज़ टमाटर को धोकर काट कर रख लेंगे अब पनीर को भी छोटा-छोटा टुकड़ों में काटकर रख लेंगे..
- 2
अब कड़ाही को गैस पर गरम करेंगे और उसमें सरसों का तेल डालेंगे तेल जब गर्म हो जाए तो उसमें पनीर को थोड़ी थोड़ी डालकर हल्की हल्की फ्राई करके निकाल लेंगे अगर आप पनीर नहीं भी फ्राई करना चाहते तो कोई बात नहीं.......फिर उसी गर्म कड़ाही मे काजू और बादाम पिस्ता को डालकर हल्की फ्राई करके निकाल लेंगे. और मिक्सी के जार में डाल कर आधा कप पानी मिलाकर पीसकर एक कटोरी में रख लेंगे..
- 3
अब कड़ाही को फिर से गर्म करेंगे और थोड़ी सी जीरा दोलौंग दो छोटी इलायची एक बड़ी इलायची डालकर उसके बाद लहसुन की कलियां अदरक के टुकड़े और कटी हुई प्याज़ डालकर 1 मिनट तक फ्राई करेंगे उसके बाद कटी हुई टमाटर डालकर 1 से 2 मिनट तक फ्राई करेंगे.. उसके बाद सभी सामग्रियों को निकालकर ठंडा कर लेंगे और मिक्सी के जार में बारीकी पीस कर एक कटोरी में निकालेंगे...
- 4
अब कड़ाही को फिर से गर्म करेंगे और उसमें बची हुई घी डालेंगे और एक चमक धनिया पाउडर' एक चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर,आधा चम्मच काली मिर्च पाउडर, आधा चम्मच जीरा पाउडर, आधा चम्मच गरम मसाला पाउडर,. इन सभी मसालों को डालकर मिक्स कर लेंगे..
- 5
अब ऊपर से प्याज़ टमाटर अदरक का किया हुआ पेस्ट उसमें डालेंगे और स्वाद अनुसार नमक डालकर 1 से 2 मिनट तक तक पक्काएंगे जब एक से दो उबाल आ जाए तब उसमें काजू और पिस्ता का किया हुआ पेस्ट को भी डाल देंगे..और एक बड़े चम्मच से चलाते हुए 1 मिनट तक तक पक्काआएंगे अब उसमे 1 बड़े चम्मच दही डालकर चला लेंगे उसके बाद उसमें कटी हुई पनीर को भी डालेंगे अब आधा गिलास पानी को डालकर चला लेंगे आर 4 से 5 मिनट तक पका लेंगे..
- 6
जब पनीर अच्छे से पक जाए तब उसमें ऊपर से 1 बड़े चम्मच मलाई डालकर और एक चुटकी कसूरी मेथी डालकर चला लेंगे और फिर 1 मिनट तक और पका लेंगे बस आपका शाही पनीर बन कर तैयार है अब उसे एक बॉल्स में निकाल कर एक चम्मच मलाई को ऊपर से डालकर सर्व करेंगे. इसे आप किसी भी तरह खा सकते हैं नान या रोटी के साथ बहुत ही ज्यादा स्वादिष्ट लगता है..🙏
- 7
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़























कमैंट्स (2)