चिक्की (chikki recipe in Hindi)

चिक्की (chikki recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले लोहे की कढ़ाई में थोड़ा सा घी डालकर तिल को एक 2 मिनट के लिए चटकने तक मध्यम आंच पर लगातार चम्मच से चलाते हुए भूनें
- 2
फिर मिक्सर के जार में तिल को ग्राइंड करना है पर पूरा पाउडर नहीं बनाना है थोड़ा ही पीसना है
- 3
अभी लोहे की कढ़ाई में गुड़ डालकर उसे पिघलने तक लगातार चम्मच से चलाते हुए गर्म करना है
- 4
इसके बाद में जिस तिल को भूनकर कर हमने दरदरा पीसा है उसको इस पिघले हुए गुड में अच्छे से मिक्स करना है
- 5
गार्निश करने के लिए सूखे नारियल को कद्दूकस किया है और पिस्ता और बादाम को ओखली में दर्ददरा किया है
- 6
गुड और तिल के गरम गरम पेस्ट को घी से थाली को चिकना करके उसमें हाथों की सहायता से अच्छे से फैला देंगे ऊपर से कद्दूकस किए हुए नारियल और सूखे मेवों से गार्निश करेंगे आप की पसंद के आकार में इसे काट ले
- 7
तैयार है स्वादिष्ट और सेहत से भरपूर गुड और तिल से बनी हुई चिक्की हमारे यहां पर मकर संक्रांति पर विशेष रूप से इसे बनाया जाता है😊😊
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़















कमैंट्स (4)