मेथी के पराठे (methi ke parathe recipe in Hindi)

Monica Sharma @cook_24026122
मेथी के पराठे (methi ke parathe recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले हरी मेथी की पत्तियों को ढंग से अलग करके पानी से धोकर साफ कर ले और छलनी से छान लें उसके बाद में इन्हें छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें
- 2
गेहूं का आटा ले उसमें सभी सूखी सामग्री मिला दे साथ में बारीक कटी हुई हरी मिर्च हरा धनिया और प्याज़ भी डाल दें
- 3
गुनगुने पानी से चपाती के जैसा मुलायम आटा गूथ लें
- 4
आटे से लोहिया तोड़े और पराठे की आकार में इन्हें बेले गर्म तवे पर दोनों तरफ तेल लगाकर सुनहरा होने तक शेक लें इसी तरह से सारे पराठे तैयार कर लेंगे
- 5
तैयार है स्वादिष्ट गरम-गरम मेथी के पराठे जब हम इन्हें बनाते हैं पूरे घर में मेथी की बहुत ही अच्छी खुशबू आती है इन्हें हरे धनिए की चटनी और टमाटर की खट्टी मीठी सब्जी के साथ परोसा है
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/14473117










कमैंट्स (4)