रेस्टोरेंट जैसी मेथी मलाई पनीर की बेहद आसान रेसिपी | Methi Malai Paneer

रेस्टोरेंट जैसी मेथी मलाई पनीर की बेहद आसान रेसिपी | Methi Malai Paneer
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले कढ़ाई में तेल डाल कर गरम करे और पनीर को हल्का हल्का शेक ले मध्यम फ्लेम पर और एक अलग बाउल में निकाल ले पनीर को (आप बिना सेके भी पनीर डाल सकते है)
- 2
अब बचे हुए तेल में जीरा और हींग डाल कर मिलाये
- 3
अब डाले बारीक कटे हुए प्याज़ और गोल्डन ब्राउन होने तक पका ले
- 4
जब प्याज़ गोल्डन ब्राउन हो जाये तब इसमें डाले अदरक मिर्च का पेस्ट, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर सारे मसालों को अच्छे से मिला ले
- 5
- 6
अब टमाटर की प्यूरी और नमक डाल कर मिलाये और ढक कर टमाटरों को पका ले
- 7
टमाटर पक गए है अच्छे से और इनसे तेल भी छूटने लगा है तो अब इसमें मेथी डालेंगे, मिला लेंगे अच्छे से, गैस को मध्यम लौ करेंगे और 2-3 मिनट के लिए मेथी को ढक कर पका लेंगे
- 8
मेथी भी पक गयी है तो अभी एक बार इसको चला लेंगे
- 9
अब इसमें डालेंगे मलाई और मलाई को लगातार चलाते हुए थोड़ा पका लेंगे जिससे की मलाई फटे नहीं
- 10
जो पनीर शेक कर रखा था वो अब डाल कर मिला लेंगे, अब पानी डाल कर एक बार वापस से मिलाये, मध्यम लौ फ्लेम पर ढक कर 5-6 मिनट के लिए पका ले
- 11
- 12
अब आखरी में गरम मसाला, कसूरी मेथी को रगड़ कर और बारीक कटा हुआ हरा धनिया डाल कर मिला ले और गैस को बंद कर दे
- 13
मेथी मलाई पनीर तैयार है, गरमा गरम रोटी, पूरी, पराठों के साथ सर्व करे
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



































कमैंट्स