मेथी दम आलू (methi dum aloo recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सामाग्री को एक जगह एकत्रित करे और मेथी को काट ले ।
- 2
पेन मै 11/2 चम्मच तेल डालकर गर्म होने दे फिर उबले आलू डाले और हल्का सुनहरा होने तक शैलो फ्राई करे ।
- 3
बचे हुए तेल मे मेथी और देसी घी डालकर ढक कर 4-5 मिनट पकाए ले ।
- 4
दूसरे पेन मे बचा हुआ 21/2 चम्मच तेल डाले ।तेल गर्म होने पर खडे मसाले डाले । कटे हुए हरे लहसुन और हरी मिर्च डालकर 1मि. भून ले फिर कद्दूकस किया अदरक डालकर 1मि.और भून ले ।
- 5
प्याज डाले और सुनहरा होने तक भूने टमाटर डाले और ढक कर गलने तक पकाए ।
- 6
जब तक मसाला भून रहा है हम तले हुए आलू को फोर्क से गोद लेते हैं । दही मे धनिया और लाल मिर्च पाउडर डाल कर पेस्ट बना लेते हैं ।
- 7
टमाटर अब गल चुके है ।इसमे दही का पेस्ट और कच्ची हल्दी डालकर भूने फिर मलाई डालकर ढक कर तेल छोडने तक पकाए ।
- 8
मसाले में गोदे हुए आलू और मेथी डाले ।
- 9
गर्म मसाला,सुहाना का दम आलू मसाला और नमक डाले । (सुहाना के ये मसाला पैक मुझे कुकपेड की और से बतौर गिफ्ट मिला था)
- 10
आवश्यकतानुसार पानी डालकर 2-3 मिनट ढक कर पकाए ले । तैयार है स्वादिष्ट मेथी दम आलू । बिल्कुल अलग और हट के है यह सब्जी जिसमे आपको दम आलू और मेथी मलाई दोनो का कम्बो टेस्ट आएगा।जिसे सर्व करे रोटी अथवा नान के साथ ।मै आज सर्व कर रही हूँ तंदूरी रोटी के साथ ।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

































कमैंट्स (3)