छैना मिल्क का भटूरा(Chhena milk ka bhatura recipe in Hindi)

भटूरे बनाने के लिए दही का इस्तेमाल करते है. पर ये भटूरे बिना दही के वो भी झटपट और फूले बना सकते है.
#safed
छैना मिल्क का भटूरा(Chhena milk ka bhatura recipe in Hindi)
भटूरे बनाने के लिए दही का इस्तेमाल करते है. पर ये भटूरे बिना दही के वो भी झटपट और फूले बना सकते है.
#safed
कुकिंग निर्देश
- 1
मिल्क को गरम करेंगे और गरम होने पर उसमे आधा नीम्बू निचोड़ लेंगे और मिल्क कोचम्मचसे चलाएंगे जब तक मिल्क फट न जाये. मिल्क फटने पर गैस बंद कर देंगे |
- 2
फिर एक कटोरे में मैदा, तेल, नमक, सोडा और फटे हुए कुनकुने (हल्का गरम) मिल्क से डो तैयार कर लेंगे. डो में ऊपर से तेल लगाकर 20-25 मिनट तक रेस्ट करने के लिए रख देंगे |
- 3
फिर डो को एक मिनट अच्छे से मसाला लेंगे. डो से लोइयाँ तोड़ेंगे |
- 4
अपने हिसाब से लंबा या गोल बेल कर गरम तेल में हाई फ्लेम में डालना है, जिससे भटूरा अच्छे से फूल जाता है. दोनों तरफ से गोल्डन ब्राउन होने तक सेंक लें |
- 5
भटूरे तैयार हैं गरम छोले, प्याज और अचार के साथ सर्व करें |
- 6
नोट- 1.भटूरे हाई फ्लेम पर तेल में डालना चाहिए जब तेल से हल्का धुआँ सा आने लगे इससे भटूरा अच्छा फूलता है. 2. भटूरे को रोटी सा मोटा बेले. 3. भटूरे का डो हमेशा कुन्कुने पानी या कुनकुने छैना मिल्क से इस का आटा गुंथना चाहिए |
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
















कमैंट्स