प्याज की कचौड़ी (pyaz ki kachori recipe in Hindi)

Vandana Nigam @vandana15
प्याज की कचौड़ी (pyaz ki kachori recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
मैदे में 2 चम्मच घी डालकर और 2 चम्मच सूजी मिलाकर थोड़ा थोड़ा पानी डालकर आटा गूंथ लेंगे और ढक कर रख देंगे
- 2
एक पैन में ऑयल गरम करके उसमें जीरा हींग सौंफ हल्दी धनिया मिर्च अमचूर नमक स्वादानुसार डालकर धीमी आंच पर थोड़ी देर भून लेंगे फिर प्याज़ डाल कर तेज आंच पर हल्का भून लेंगे फिर बेसन मिलाकर धीमी आंच पर थोड़ी देर भून लेंगे
- 3
प्याज भून जाने पर एक प्लेट में निकाल लेंगे ठंडा होने पर उसमे हरी धनिया मिला लेंगे
- 4
अब मैदे को अच्छे से मसाला कर उसकी लोई बना लेंगे फिर उसमे प्याज़ की स्टफिंग करके गोल लोई बना लेंगे
- 5
अब हाथ की सहायता से उसको दबा कर कचौड़ी बना लेंगे
- 6
कड़ाई में ऑयल गरम करके धीमी आंच पर कचौड़ी तल लेंगे
- 7
लीजिए गरमा गरम हमारी प्याज़ की कचौड़ी खाने के लिए तैयार हैं इसको हरी चटनी के साथ सर्व करेंगे
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/14684610

















कमैंट्स (7)