मटर का पराठा (matar ka paratha recipe in Hindi)

मटर का पराठा (matar ka paratha recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
मटर को मिक्सी में दरदरा पीस लें। पैन में तेल गरम करके इसमें हींग, सौंफ,जीरा, अदरक और हरी मिर्च डालकर भूनें। अब पिसी हुई मटर और सारे मसाले डालकर मिलाएं और 4-5 मिनिट तक भूनें। (मटर को ज्यादा नहीं भुना है,इसका कच्चापन निकल जाए इतना ही भूनना है।) लास्ट में हरा धनिया डालकर मिलाएं और ठंडा करें।
- 2
आटे में नमक डालकर थोड़ा थोड़ा पानी डालते हुए सॉफ्ट आटा गूंथ लें और 15 मिनिट तक ढक कर रखें।15 मिनिट बाद हाथों को ग्रीस करके आटे को मसाला कर चिकना करें और लेमन साइज की बॉल्स बना लें।
- 3
अब इसे थोड़ा सा बेल कर इस पर 1 चम्मच स्टफिंग रखकर लोई को बंद करें और हल्के हाथों से बेल लें। अब गरम तवे पर डालें और एक साइड हल्की चित्ती पड़ने पर पलट दें।अब दुसरी साइड भी हल्की चित्ती पड़ने पर घी या तेल लगाकर दोनों साइड से सुनहरा होने और हल्का क्रिस्पी होने तक शेक लें। दही,चटनी,अचार k साथ गरमा गरम पराठों को एन्जॉय करें।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़












कमैंट्स (13)