शिमला मिर्च आलू की सब्जी (Shimla mirch aloo ki sabzi recipe in Hindi)

AayushiKhodani @aayushikhodani
बहुत ही जल्दी बनने वाली और बेहद ही टेस्टी सब्जी हैं।
#imbf
शिमला मिर्च आलू की सब्जी (Shimla mirch aloo ki sabzi recipe in Hindi)
बहुत ही जल्दी बनने वाली और बेहद ही टेस्टी सब्जी हैं।
#imbf
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले आलू शिमला मिर्च टमाटर हरी लहसुन और हरी धनिया पत्ती काट लें।
- 2
अब एक कढाई लें।उसमें तेल डालकर गरम करें फिर कटे आलू डाल दें, फिर नमक और हल्दी पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें।साथ ही शिमला मिर्च कटी हुई डाल दें।3-4 मिनट पकाएं।
- 3
अब उपर से लाल मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें।आलू शिमला को एक तरफ करके कटे टमाटर भी डाल दें।ढक कर टमाटर गलने तक पकाएं।हरी लहसुन भी डाल दें।
- 4
आखिर में हरी धनिया पत्ती डाल दें।तैयार है आपकी बहुत ही स्वादिष्ट सब्जी आलू शिमला मिर्च की।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/15935555








कमैंट्स