आलू मसाला डोसा (aloo masala dosa recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
चावल उड़द दाल और मेथी को एक बाउल में डालकर पानी डालकर पूरी रात भींगोकर रखें अब मिक्सर ग्राइंडर में डालकर पेस्ट बना लें अब पेस्ट में १ टीस्पून नमक और सोडा डालकर १ कप पानी डालकर थोड़ी पतली कर लें फिर बहुत अच्छी तरह फेंट लें फिर ढक कर १ घंटे के लिए बाहर रखें
- 2
आलू के मसाले बनाने के लिए आलू को वॉयल कर स्मॉस कर लें ।अब कड़ाई में ३-४ टेबलस्पून तेल डालकर गर्म होने पर सूखी लाल मिर्च १ टीस्पून सरसों,१ टेबलस्पून कड़ी पत्ता १ टेबलस्पून उड़द दाल १ १/२ टीस्पून नमक कटी हुई प्याज़,अदरक के टुकड़े,१ टीस्पून धनिया ज़ीरा पाउडर,डालकर डालकर धीमी आँच पर लगातार चलाते हुए फ़्राई कर लें ।
- 3
मसाले अच्छी तरह से फ़्राई होने पर स्मॉस आलू को डालकर अच्छी तरह से मिला लें अब उतार कर रखें ।
- 4
चटनी के लिए चने दाल सूखी कड़ाई में ५-६ मिनट के फ़्राई कर लें फिर ५-६ घंटे के लिए भींगोकर रखें अब ग्राइंडर में पेस्ट बना लें फिर नारियल को ग्रेड कर इसमें मिला लें अब १ टीस्पून नमक डालकर कड़ी पत्ता और सरसों को तेल में छौंक कर इसमें डाल दें ।
- 5
अब फ़्राईंग पैन में १ टेबलस्पून तेल डालकर डोसा के घोल को डालकर फैला लें फिर धीमी आँच पर १/२ टेबलस्पून मक्खन डालकर इसमें फैला लें और नीचे तरफ़ अच्छी तरह से फ़्राई होने पर आलू मसाले डालकर मोड़ ले फिर दूसरी तरफ़ भी फ़्राई कर गर्म सर्व करें चटनी के साथ ।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़





कमैंट्स (2)